माता लक्ष्मी जी की आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता
ऊँ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हर विष्णु विधाता।।
ऊँ जय लक्ष्मी माता।।
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
सूर्यचंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।।
ऊँ जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि पाता।।
ऊँ जय लक्ष्मी माता।।
तुम पातल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता।
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की त्राता।।
ऊँ जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर तुम रहती, तुम बिन घर ना कोई।
स्वामी तुम बिन कौन सहायी, तुम बिन कौन सहायी।।
ऊँ जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता।।
ऊँ जय लक्ष्मी माता।।